फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक 30 अप्रैल तक स्व-गणना प्रक्रिया में करें अधिक से अधिक भागीदारी : डीसी

Fri, 17 Apr 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि हरियाणा में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया 16 से शुरू हो गई है जो 30 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी जनगणना से जुड़ी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना एचएलओ का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि उनकी सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएगी तथा इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने इस बार जनगणना को डिजिटल स्वरूप दिया है जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोग मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के माध्यम से कहीं से भी अपनी जानकारी भर सकते हैं। प्रत्येक परिवार को एक यूनिक एसई आईडी दी जाएगी जिसे सत्यापन के समय गणनाकर्मी को दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें