फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता पर किया चाकू से हमला , ग्राम सचिव सहित छह पर लगे आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पैंतावास में एक ग्रामीण पर ग्राम सचिव और उसके कुछ साथियों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरटीआई लगाए जाने से नाराज ग्राम सचिव ने अन्य छह युवकों के साथ मिलकर उस पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया। घायल युवक को उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं पुलिस भी अब मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन

भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन गांव पैंतावास खुर्द निवासी 34 वर्षीय सतीश ने बताया कि उसने करीबन एक माह पहले ग्राम सचिव के खिलाफ आरटीआई मांगी थी। इसी बात से खफा होकर ग्राम सचिव व उसके साथी लोगों ने उस पर बीती देर शाम सात बजे चाकू से हमला कर दिया। सतीश ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए कितलाना मोड़ पर गया था। जहां पर ग्राम सचिव व छह अन्य लोग गाड़ी में सवार होकर आए और बाइक के आगे गाड़ी लगाकर उसे जबरन रुकवा लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की व उसके हाथ पर चाकू से वार किया। सतीश ने बताया कि आरटीआई लगाए जाने के बाद से ही उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। ग्राम सचिव भी आरटीआई को वापस लेाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। इसी के चलते उस पर हमला कर उसे गंभीर चोटें पहुंचाई गई। जिला सामान्य अस्पताल में घायल का बयान दर्ज करने पुलिस पहुंची और इस संबंध में अपनी तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें