फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीआईए स्टाफ बता दुकान में घुसे युवक, संचालिका को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव जमालपुर में कॉस्मेटिक की दुकान में घुसकर खुद को सीआईए स्टाफ बताने वाले युवकों ने महिला दुकानदार से मारपीट की। पुलिस ने दुकानदार संचालिका की शिकायत पर बुधवार को एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में जमालपुर निवासी मंजू ने बताया कि कस्बे के बाजार में उसकी कॉस्मेटिक की दुकान है। घटना वाले दिन वह दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान 7-8 युवक आए और गाली-गालौज करने लगे। उन्होंने खुद को सीआईए स्टाफ पुलिस बताया। जब मंजू ने आई कार्ड दिखाने को कहा तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर अन्य दुकानदार एकजुट हुए तो आरोपी भाग गए। मंजू ने बताया कि आरोपियों में से एक युवक को वह जानती है और गांव भुरटाना का रहने वाला है। पुलिस ने मंजू की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें