फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पांच हजार के इनामी आरोपी को सीआईए-2 ने किया गिरफ्तार, गो-तस्करी और पुलिस पर फायरिंग का आरोप

Tue, 14 Jul 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय भिवानी की टीम ने वर्ष 2023 में दर्ज गो-तस्करी और पुलिस पर हमले के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी याशीन को मंगलवार को झज्जर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया जहां पूछताछ के दौरान वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की गई।
विज्ञापन

तोशाम थाना में दर्ज मामले के अनुसार वर्ष 2023 में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कैंटर में बड़ी संख्या में गोवंश को क्रूरता से भरकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने तेज गति से वाहन भगाते हुए पुलिस टीम पर पथराव किया और फायरिंग भी की।
पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया गया था जबकि अन्य फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा, गो-तस्करी, शस्त्र अधिनियम और हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। मंगलवार को रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें