फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तीन गांव, एक मांग...आबादी क्षेत्र में हैचरी खोलने पर रोक की गुहार, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 14 Jul 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
जूई। गांव ढाब-ढाणी, लालावास और बिजलानावास में प्रस्तावित मुर्गी हैचरी के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। तीनों गांवों के सरपंचों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और आबादी क्षेत्र के समीप हैचरी स्थापित करने पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित हैचरी स्थल तीनों गांवों की आबादी, कृषि भूमि और आम रास्तों के नजदीक है। उनका कहना है कि यहां बड़े स्तर पर हैचरी संचालन से दुर्गंध, अपशिष्ट पदार्थों और कचरे के कारण पर्यावरण प्रदूषण बढ़ सकता है जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि हैचरी से निकलने वाले अपशिष्ट से वायु और जल प्रदूषण की समस्या पैदा हो सकती है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आबादी क्षेत्र के पास इस तरह की परियोजना शुरू करने से लोगों के दैनिक जीवन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

तीनों पंचायतों ने भी प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को अवगत कराया है कि ग्रामीण इस परियोजना के पक्ष में नहीं हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने मांग की कि किसी भी अनुमति या अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने से पहले स्थानीय लोगों की राय और पर्यावरणीय प्रभावों का गंभीरता से मूल्यांकन किया जाए।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और अनुमति प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर सुनवाई नहीं हुई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेंगे। इस अवसर पर लालावास के सरपंच नरेश रंगा, ढाब-ढाणी के सरपंच संजय मील, बिजलानावास के सरपंच विजेंद्र कुमार, विकास कुमार और नवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें