जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एडीसी मनोज कुमार।
- फोटो : Bhiwani
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम कर बच्चों को मताधिकार करने की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली। इसके अलावा का आयोजन किया गया। इसके अलावा स्वीप पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शनिवार को चुनाव कार्यालय की ओर से आयोजित आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि प्रशासन का हर संभव प्रयास होता है कि चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करें। इसके लिए स्वीप अभियान के तहत अनेक गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग उदासीनता के चलते अपने मत का प्रयोग नहीं करते या फिर कुछ क्षेत्र प्रशासन से भी अछूते रह जाते हैं। ऐसे में जागरूक बच्चे एक तरह से मोबाइल टावर का काम करते हैं, जो प्रशासन के संदेश को अन्य लोगों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे भविष्य के मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र की मजबूती और देश की तरक्की के लिए अधिक से अधिक मतदान जरूरी है। हमें यह मालूम होना चाहिए कि देश के लिए नीतियों का निर्धारण करने वाले हमारे नेता कैसे हैं। उनका काम करने का तरीका कैसा है और आचार-व्यवहार कैसा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने क्षेत्र के नेताओं से सीधा संवाद करना चाहिए। वे अपने क्षेत्र में विकास और शिक्षा की योजना के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने स्वीप पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में टीआईटी से विशु गिरधर व तेजस्वनी, बीएड कॉलेज से दिव्या, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से रेखा ने मतदान के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे। अतिरिक्त उपायुक्त ने मतदान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीएलओ, चुनाव कार्यालय के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन हालुवास स्कूल से डॉ. मनोज कुमार ने किया। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद चहल, चुनाव तहसीलदार जयवीर सिवाच, जिला सांख्यकीय अधिकारी शिवतेज सिंह, एलओ अनूप सिंह, लक्षमण गौड़ बबीता, राजपाल, सतपाल, रमन शांडिल्य व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।