फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की चेकलिस्ट जारी

Sat, 21 Dec 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च-2025 के सभी राजकीय एवं अराजकीय स्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों और गुरुकुल, विद्यापीठों के परीक्षार्थियों की चेकलिस्ट शुक्रवार से लाइव कर दी गई है।
विज्ञापन

इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च-2025 के लिए विद्यालयी परीक्षार्थियों की चेकलिस्ट विद्यालयों की लॉगिन आईडी पर अपलोड कर दी गई है। विद्यालय मुखिया, विद्यालयों को जारी किए गए लॉगिन आईडी व पासवर्ड से चेकलिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सभी राजकीय एवं अराजकीय स्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा गुरुकुल-विद्यापीठों के परीक्षार्थियों की चेकलिस्ट में दर्ज विवरणों जैसे फोटो, हस्ताक्षर, लिंग, आधार नंबर, विषय, विषयों का माध्यम इत्यादि में कोई अशुद्धि है तो वे 29 दिसंबर तक नि:शुल्क ऑनलाइन पोर्टल पर ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें