फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चौधरी बंसीलाल हवाई पट्टी के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अटकी

Tue, 14 Jul 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। गांव कालुवास के समीप स्थित चौधरी बंसीलाल हवाई पट्टी के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से अटक गई है। सरकार की तरफ से पिछले साल मई 2025 में गांव गुजरानी और नाथुवास की करीब 207 एकड़ भूमि अधिग्रहित करने का नोटिस जारी किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य हवाई पट्टी का विस्तार कर यहां बड़े और मालवाहक (कार्गो) जहाजों की लैंडिंग को संभव बनाना था लेकिन यह प्रक्रिया आगे बढ़ने से पहले ही थम गई है।
हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए कुल 207 एकड़ भूमि की आवश्यकता जताई गई थी जिसके तहत दो गांवों की जमीन को चिह्नित किया गया था। इसके लिए 1615 कनाल 14 मरले भूमि गांव गुजरानी और 38 कनाल 2 मरले भूमि गांव नाथुवास की शामिल की गई। करीब 80 के दशक में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल द्वारा बनवाई भिवानी की हवाई पट्टी पर हाल ही में विस्तारीकरण का काम भी हुआ है जिसमें हैंगर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर, गार्ड रूम व कैफीट एरिया बनाया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में हवाई पट्टी पर गुरुग्राम की एक कंपनी द्वारा फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल का संचालन किया जा रहा है। भिवानी सहित देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 100 प्रशिक्षु पायलट 200 घंटे की उड़ान का बेसिक प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन युवाओं को यहां से कॉमर्शियल लाइसेंस प्राप्त होगा, जो किसी भी एयरलाइन में नौकरी पाने और हैवी ड्यूटी जहाजों को उड़ाने के लिए अनिवार्य है।
1975 में 128 एकड़ भूमि पर बनी थी हवाई पट्टी

भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव कालुवास के समीप गुजरानी गांव की करीब 128 एकड़ भूमि पर हवाई पट्टी 1975 में बनाई गई थी। शुरुआत में 1070 मीटर लंबा रनवे बनाया गया और एक हैंगर का निर्माण हुआ था। इस रनवे को 17 करोड़ 37 लाख का बजट खर्च कर 190 मीटर और अधिक लंबा किया गया है। अब फिलहाल भिवानी हवाई पट्टी का रनवे की लंबाई 1260 मीटर हो गई है। जहां पर एयर क्राफ्ट उड़ाने का ट्रेनिंग स्कूल संचालित किया जा रहा है।
कंटेनर व कार्गो टर्मिनल के रूप में विकसित करने की मांग
पूर्व राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने राज्यसभा में इस हवाई पट्टी को अत्याधुनिक कार्गो टर्मिनल के रूप में विकसित करने की मांग उठाई थी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया था कि इसके लिए एक विस्तृत डीपीआर तैयार कर बजट आवंटित किया जाए। भिवानी जिला बेहतरीन सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ा है। यह एनएच-9, एनएच-148बी और एनएच-709ए जैसे राष्ट्रीय राजमार्गों के जरिये दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और गुजरात से सीधे जुड़ता है। यदि यहां कार्गो टर्मिनल बनता है तो बेहतरीन कनेक्टिविटी के चलते यह जिला व्यापारिक हब के रूप में विकसित होगा और युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


मेरी पोस्टिंग नवंबर 2025 में यहां हुई थी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया मुख्यालय स्तर से संचालित की जाती है इसलिए इस विषय में मुझे अधिक जानकारी नहीं है। फिलहाल हवाई पट्टी पर हैंगर, एटीसी टावर, कैफ़ेटेरिया और गार्ड रूम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जिसका शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जा चुका है। - दीपक भारद्वाज, ऑफिसर इंचार्ज, चौधरी बंसीलाल हवाई पट्टी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें