फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू के विद्यार्थी 40 स्थानों पर लगाएंगे योग शिविर

विज्ञापन
सीबीएलयू के प्रेमनगर ​स्थित परिसर में योग करतीं वीसी प्रो दी​प्ति धर्माणी, डॉ. सुरेश मलिक व योग
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय और क्रीड़ा भारती भिवानी के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 21 जून तक योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान एमएससी योग और बीएससी योग के विद्यार्थी भिवानी शहर तथा आसपास के गांवों में 40 स्थानों पर योग शिविर लगाकर आमजन को योग का अभ्यास कराएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुरेश कुमार मलिक और योग विभागाध्यक्ष डॉ. लक्खा सिंह के मार्गदर्शन में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन से पूर्व कुलगुरु प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी और कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया। योग शिविरों के सफल संचालन के लिए विद्यार्थियों का विशेष प्रशिक्षण 11 से 13 जून तक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण डॉ. सुनील भारद्वाज के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल की बारीकियों से अवगत कराया गया ताकि वे शिविरों में आमजन को सही विधि से योगाभ्यास करा सकें। प्रो. सुरेश कुमार मलिक ने बताया कि सभी विद्यार्थी इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं और योग के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें