भिवानी। सीएम कप प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक स्तर पर संबंधित ब्लॉकों में सात व आठ अगस्त को आयोजित करवाया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में 17 व 18 अगस्त को भाग लेने का मौका मिलेगा।
जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर प्रथम आने वाली टीमें 17 व 18 अगस्त को भीम स्टेडियम में आयोजित होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी, वाॅलीबाल, हैंडबाल, फुटबाल, बास्केटबाल, खो-खो खेल शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं पुरुष व महिला दोनों वर्गों की होंगी। इस प्रतियोगिताओं के लिए जिन खिलाड़ियों द्वारा पूर्व में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया गया था वही टीमें भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि भिवानी ब्लॉक के लिए भीम स्टेडियम भिवानी में हैंडबाल की प्रतियोगिता आठ अगस्त को होगी। इसी प्रकार से सात अगस्त को फुटबाल की प्रतियोगिता डीएवी स्कूल पुलिस लाइन भिवानी में तथा कबड्डी लकड़े, बास्केटबाल व वाॅलीबाल प्रतियोगिता भीम स्टेडियम भिवानी में होगी। कबड्डी लड़कियां राजकीय स्कूल कलिंगा और खो-खो की प्रतियोगिता आरजीकेपी धारूहेड़ा में आयोजित करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि बवानीखेड़ा ब्लॉक में हैंडबाल प्रतियोगिता सात अगस्त को फ्यूचर स्पोर्ट्स एकेडमी धनाना में आयोजित होगी। इसी प्रकार से सात अगस्त को कबड्डी प्रतियोगिता आरजीकेपी भैणी जाटान में, फुटबाल सुभाष स्टेडियम बड़सी में, बास्केटबाल बीके स्कूल बवानीखेड़ा में, खो-खो राजकीय हाई स्कूल सिवाड़ा में आयोजित होगी। वालीबाल प्रतियोगिता बीके स्कूल बवानीखेड़ा में आठ अगस्त को आयोजित होगी।
तोशाम खंड ब्लॉक में हैंडबाल व खो-खो प्रतियोगिता आठ अगस्त को एमडी हाई स्कूल सरल में आयोजित होगी। इसी प्रकार से सात अगस्त को कबड्डी व फुटबाल प्रतियोगिता चौ. सुरेंद्र सिंह स्टेडियम तोशाम में, बास्केटबाल संगम स्कूल तोशाम में, वॉलीबाल प्रतियोगिता श्रीराम स्पोर्ट स्कूल बुसान में आयोजित होंगी।
उन्होंने बताया कि लोहारू ब्लॉक के लिए हैंडबाल प्रतियोगिता एमडी स्कूल बरालू में आठ अगस्त को तथा कबड्डी राजकीय स्कूल बडदू में, फुटबाल आरजीकेपी ढिगावा जाटान में, बास्केटबाल ताऊ देवीलाल स्टेडियम लोहारू में, खो-खो ठुकराल पब्लिक स्कूल लोहारू व वालीबाल प्रतियोगिता एमडी हाई स्कूल बरालू में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि सिवानी ब्लॉक के लिए सात अगस्त को हैंडबाल तथा आठ अगस्त को खो-खो, वालीबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल सिवानी में, कबड्डी आरजीकेपी बड़वा में आयोजित करवाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि कैरू ब्लॉक के प्रतियोगिताएं हैंडबाल की प्रतियोगिता सात अगस्त को हरियाणा स्पोर्ट्स एकेडमी देवराला में तथा आठ अगस्त को कबड्डी राजकीय उच्च विद्यालय कैरू, फुटबाल आरजीकेपी कैरू, बास्केटबाल संगम स्कूल तोशाम, खो-खो संस्कृति माडल स्कूल कैरू व वालीबाल प्रतियोगिता हरियाणा स्पोर्ट्स देवराला में आयोजित करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि सात व आठ अगस्त को बहल ब्लॉक की प्रतियोगिताएं कबड्डी, फुटबाल, बास्केटबाल, खो-खो की प्रतियोगिताएं आरजीकेपी स्कूल बहल में तथा वॉलीबाल खेल की प्रतियोगिता हेरिटेज पब्लिक स्कूल गोकुलपुरा में आयोजित करवाई जाएंगी।