फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सेवानिवृत्त कर्मचारी के मकान से नकदी-गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ब्रह्मा कॉलोनी स्थित सेवानिवृत्त कर्मचारी के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर आभूषण व नकदी ले गए। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में ब्रह्मा कॉलोनी निवासी अशोक कुमार कौशिक ने बताया कि वह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से सेवानिवृत्त है। तीन जून की सुबह छह बजे वह पत्नी के साथ सिरसा गया था। मकान की चॉबी पड़ोसी संदीप को दे गए थे।
विज्ञापन

पांच जून को पड़ोसी संदीप ने फोन कर बताया कि मकान के ताले टूटे पड़े हैं। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। चोर घर से चार जोड़ी सोने की चूड़ियां, पांच जोड़ी कानों के टॉप्स, एक नग नथ सोने की, 12 सिक्के चांदी व एक सेट चांदी, गले का एक सोने का लॉकेट, 46 ग्राम सोने के टुकड़े, 15 हजार रुपये ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें