फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यूमा कंपनी के नाम से नकली स्पोर्टस सामान बेचने वाले दो दुकानदारों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्यूमा कंपनी के नामी ब्रांड का नकली स्पोर्ट्स सामान बेचने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के दो दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस ने पुराना बस स्टैंड पर शनिवार को छापा मारा था। इस दौरान दोनों दुकानों में प्यूमा कंपनी के नाम से नकली ब्रांड का काफी स्पोर्ट्स बीयर का सामान बरामद हुआ था।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस थाना में दी शिकायत में कृष्णपाल ने बताया कि वह प्यूमा कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि है। उसका कार्य मार्केट में सर्वे कर यह पता लगाना है कि कंपनी के नामी ब्रांड से कोई नकली सामान तो नहीं बेच रहा है। उसे जानकारी मिली थी कि पुराना बस स्टैंड स्थित एचके शूज एड के मालिक हरिश प्यूमा कंपनी के नाम से नकली ट्रेक पैंट, टीशर्ट व स्पोर्ट्स शूज बेच रहा है। इसी तरह एचके स्पोर्ट्स बीयर के मालिक गुलशन द्वारा भी कंपनी के नाम से नकली सामान बेचा जा रहा है। इस दौरान पुलिस को दोनों ही दुकानों से नकली सामान बरामद हुआ। सिविल लाइन पुलिस ने कृष्णपाल की शिकायत पर आरोपी दुकानदार हरिश व गुलशन के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें