फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवराला में दो पक्षों में हुई झगडे में 13 लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू। गांव देवराला में एक मोटर बाईंडिग की दुकान के बाहर गली में पड़ोसियों ने कूड़ा डाला तो दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। झगड़े में दो लोगों को गंभीर चोट आई व एक को पीजीआई रैफर कर दिया।
विज्ञापन

देवराला निवासी महेंद्र ने बताया कि उसकी मोटर बाईंडिंग की दुकान है। उसका लड़का संजय भी मोटर बाईडिंग का काम करता है। सुबह 6 बजे दुकान पर गया तो दुकान के बाहर गली में पड़ोसियों ने कूड़ा डाला हुआ था। पड़ोसी सोनू को दुकान के बाहर कूड़ा न डालने बारे कहा तो इसी बात को लेकर सोनू ने झगड़ा कर लिया। बाद में उनके परिवार के लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से मारपीट करके घायल कर दिया। झगड़े में संजय व अनिल को जिला सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया और उनके चाचा नंदराम को चिकित्सकों रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया। कैरू पुलिस चौकी सतपाल ने बताया कि महेंद्र की शिकायत पर दूसरे पक्ष के सोनू, साहिल, बल्लु, देबल, माहदा समेत 9 नामजद पर मामला दर्ज कर लिया।
दूसरे पक्ष के बलराज ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसके घर के पड़ोस में महेंद्र की दुकान है। उसका भाई सोनू घर के गेट पर खड़ा था। महेंद्र ने कहा कि उनकी छत का पानी दुकान की जगह में गिर रहा है ये पानी यहा नहीं गिरना चाहिए। इसी बात को लेकर गाली गलोच शुरू हो गई। सोनू ने महेंद्र को गाली गलौच के लिए मना किया तो इस बात को लेकर झगडा कर लिया। बलराज की शिकायत पर संजय, महेंद्र, नंद लाल, अनिल के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें