फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दसवीं की अंग्रेजी परीक्षा में दो छात्रों पर नकल के केस दर्ज

Sat, 05 Jul 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को आयोजित दसवीं (शैक्षिक) की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान दो नकल के मामले दर्ज किए गए। प्रदेशभर के 27 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,883 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि नूंह के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुचारु रूप से आयोजित की गई। वहीं, बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश कुमार की टीम ने कैथल और जींद में निरीक्षण किया। इस दौरान जींद के जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद-11 (बी-1) में एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। वहीं, बोर्ड सचिव डॉ. मुनीश नागपाल के नेतृत्व में उड़नदस्ते ने रोहतक के वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (रोहतक-24) का निरीक्षण किया, जहां केंद्र अधीक्षक ने एक नकलची पकड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें