फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: क्रॉप कटिंग में गड़बड़ी करने वाले बीमा कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम । फसल खराबे के आंकलन में क्रॉप कटिंग में अनियमितता करने वाले बीमा कंपनी के कर्मचारी रोशन के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई किसानों और राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी के हस्तक्षेप के बाद एसडीएम रवि मीणा के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

शनिवार को रिलायंस बीमा कंपनी के कर्मचारी गांव देवावास फसल खराबे के आंकलन के लिए पहुंचे थे। अनुमानित खराबे की माप के लिए फीता लगाने के बाद कपास तोड़ी गई और कांटे पर तौली गई। थोड़ी सी कपास को ज्यादा तौला जाने पर किसानों को शक हुआ और उन्होंने विरोध किया। किसानों ने कर्मचारी को बैठाकर कृषि अधिकारियों को बुलाया। अधिकारियों की मौजूदगी में 355 ग्राम कपास को एक किलो और 1.550 ग्राम दिखाया गया। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्रामीणों ने रिकॉर्ड कर रखी है।
खंड कृषि अधिकारी ने किसानों की शिकायत के आधार पर बीमा कंपनी के कर्मचारी रोशन के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी। मामले के जांच अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें