फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से किशोर की मौत, एक की हालत गंभीर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव कोहाड के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। वहीं दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव कोहाड निवासी जोगेंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने खेत में जा रहा था। वह कोहाड मोड़ पर अपने भतीजे 12 वर्षीय जतिन और योगेश के साथ खड़ा हो गया। अचानक ही बजीणा की ओर से तेज रफ्तार कार आई और उसने जतिन और योगेश को टक्कर मार दी। हादसे में वो दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला सामान्य अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी चिकित्सक ने जतिन को मृत घोषित कर दिया। हादसे में योगेश के पैर में फ्रैक्चर आया है। चिकित्सक ने इस संबंध में मामले की सूचना जूई पुलिस थाना को दी। पुलिस ने मृतक किशोर के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हादसे ने ली इकलौते बेटे की जान
हादसे में मृत जतिन के पिता गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। जतिन एक बहन का भाई था और माता पिता का इकलौता बेटा था। वह गांव के ही स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। अचानक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। जिसके कारण पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

वर्जन-
शुक्रवार देर शाम को सड़क हादसे में गांव कोहाड निवासी जतिन की मौत हो गई और योगेश घायल हो गया। मृतक किशोर के चाचा जितेंद्र के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

- जांच अधिकारी एसआई प्रेम सिंह, जूई पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें