तोशाम। सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी तोशाम से 29 सितंबर सोमवार को जमीन की रजिस्ट्री ऑन लाइन प्लेटफार्म प्रणाली का शुभारंभ करेंगी।
एसडीएम रवि मीणा ने बताया कि भूमि रिकॉर्ड के तमाम कार्य ऑनलाइन पोर्टल पर ही अपडेट होंगे। भूमि के कोर्ट केसों की जानकारी भी आनलाइन ही अपडेट होगी। राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब लोगों की सादे कागज पर तहसील में आवेदन करने पर रजिस्ट्री ऑनलाइन सिस्टम से तारीख तय की जाएगी। रजिस्ट्री कार्यालय में आवेदक को सभी कागज पूरे करने की जानकारी एप्लीकेशन पर ही दी जाएगी और उसे आगे रजिस्ट्री की डेट भी बता दी जाएगी।
इसी प्रकार जमीन की निशान देही जो अब कंप्यूटर से होती है, वह भविष्य में रोवर से की जाएगी। सारा सिस्टम ऑनलाइन पोर्टल के जरिये किया जाएगा। इसके अलावा जमीन के कोर्ट केसों का सिस्टम भी न्यायालय की तर्ज पर ऑनलाइन स्क्रीन पर देखा जा सकेगा किस स्टेज पर केस की वर्तमान क्या स्थिति है।