लोगों की समस्याएं सुनतीं श्रुति चौधरी।
तोशाम। सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने गांव भुरटाना में आंगनबाड़ी केंद्र व भुरटाना माइनर पर चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न अधिकारियों को साथ लेकर ग्रामीणों की बिजली, पानी, गली, सड़क निर्माण संबंधी समस्याएं सुनीं तथा उनका मौके पर ही निपटान किया।
इसके साथ ही सिंचाई मंत्री ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र के छह गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सिंचाई विभाग के तहत आने वाली कैनाल, चैनल जो जर्जर हालत में है, उनका मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल के कार्यकाल में दक्षिण हरियाणा में पीने व सिंचाई के पानी की आपूर्ति के लिए शुरू की गई। लिफ्ट इरीगेशन व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम अश्वीर नैन, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, कुलदीप मनससरबास, सुनील पूनियां, अशोक सिंगला, मास्टर शमशेर हसान मौजूद रहे।