फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर लाखों का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के रोहतक गेट स्थित मोबाइल की दुकान में शनिवार रात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के मोबाइल फोन, स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह दुकानदार के पहुंचने पर वारदात का पता चला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दुकान संचालक ललित ने बताया कि वह रविवार सुबह दुकान पर पहुंचा और ऊपर लगी ग्रिल खोलकर अंदर गया तो वहां प्लाई और सनमाइका के टुकड़े बिखरे मिले। दुकान की हालत देखकर उसे चोरी का शक हुआ।
जांच करने पर मोबाइल फोन, रिपेयरिंग के लिए आए मोबाइल, स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान गायब मिला। सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी मौके से नहीं मिला। सूचना मिलने पर सब्जी मंडी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया। सब्जी मंडी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि दुकानदार ललित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें