फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फुटपाथ निर्माण के लिए अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बीडीपीओ कार्यालय से कंज्यूमर कोर्ट तक फुटपाथ निर्माण के लिए नगर परिषद अब अवैध कब्जों को हटाने जा रही है। इसके लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। पहले भी नगर परिषद ने अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया है, और बाकी अवैध निर्माण को जल्द हटाने की तैयारी है।
विज्ञापन

सेवा नगर मार्ग का यह निर्माण कार्य करीब 60 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। नगर परिषद के अनुसार, सड़क 300 मीटर दायरे में मास्टिक लेयर से बनेगी और इसकी करीब दस साल तक गारंटी होगी। सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग से फुटपाथ भी तैयार किए जाएंगे। बीडीपीओ कार्यालय और डिस्पेंसरी के आसपास रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों की झुग्गियां बनी हैं, जिनमें रहने वाले लोग कचरा बीनकर गुजर-बसर करते हैं। झुग्गियों के आसपास भी कई अवैध कब्जे हैं। इसी कारण नगर परिषद अब केवल सड़क निर्माण के क्षेत्र में आने वाले अवैध कब्जों को हटाने के लिए सख्त कदम उठा रही है।

एसोसिएशन ने प्रस्ताव पास कर जगह खाली कराने की उठाई मांग
एमसी कॉलोनी मेला ग्राउंड वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर परिषद को लिखित प्रस्ताव देकर रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों की झुग्गियों को हटाने की मांग की है। एसोसिएशन ने यह भी कहा कि सड़क निर्माण के दौरान फुटपाथ पर किए गए पक्के अवैध कब्जे को तोड़ा जाना चाहिए। उनके अनुसार, करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और यहां कुछ लोग अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं।
विज्ञापन

-
नगर परिषद बीडीपीओ कार्यालय से लेकर कंज्यूमर कोर्ट तक की सड़क मास्टिक लेयर से तैयार करा रही है। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ भी तैयार किया जाना है। इसी जगह पर अवैध कब्जे किए गए हैं, जिन्हें हटवाने के लिए भी एमसी कॉलोनी मेला ग्राउंड वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रस्ताव दिया था। फुटपाथ निर्माण कार्य के चलते अवैध निर्माण हटाकर काम पूरा कराया जाएगा। - राजाराम, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें