फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हाईकोर्ट के आदेश पर सेक्टर-13 में चला बुलडोजर, 200 से अधिक मकानों के आगे हटाए अतिक्रमण

विज्ञापन
सेक्टर 13 में अवैध अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन।
विज्ञापन
भिवानी। हाईकोर्ट के आदेश पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने मंगलवार को सेक्टर-13 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 200 से अधिक मकानों के आगे बनी ग्रीन बेल्ट, रैंप, पार्किंग शेड और अन्य अवैध निर्माणों को हटाया गया। वहीं 22 मई के बाद सेक्टर-23 में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने एचएसवीपी को सेक्टर-13 और सेक्टर-23 में अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत विभाग ने करीब दो महीने पहले अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए थे। रविवार को भी मुनादी कराकर लोगों को स्वयं कब्जे हटाने की चेतावनी दी गई थी लेकिन किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एचएसवीपी के कनिष्ठ अभियंता मनोज की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया। लोगों का कहना था कि पहले उनके पड़ोसियों के अतिक्रमण हटाए जाएं लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते विरोध ज्यादा देर तक नहीं चला और बुलडोजर लगातार चलता रहा। टीम ने मकानों के आगे बनाई गई लोहे की जालियां, पार्किंग शेड, रैंप और सड़कों पर किए गए कब्जों को हटाया। इसके साथ ही मलबा हटाकर सड़कों को चौड़ा करने का कार्य भी किया गया।
विज्ञापन



यह कार्रवाई पूरी तरह हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। 18 से 22 मई तक सेक्टर-13 में अभियान चलेगा इसके बाद सेक्टर-23 में भी इसी तरह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। -मनोज, कनिष्ठ अभियंता, एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें