फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बबीता हत्याकांड में आरोपी देवर पीजीआई से गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र निवासी बबीता हत्याकांड में आरोपी देवर को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 24 दिसंबर को घर के अंदर ही प्रेम प्रसंग के चलते चाकू से हमला कर भाभी बबीता की निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी दीवार पर सिर पटककर खुदकुशी का प्रयास किया था। बबीता दो बच्चों की मां थी वहीं एक निजी अस्पताल में बतौर स्वीपर का काम करती थी।
विज्ञापन

इस संबंध में शिकायतकर्ता मोनू निवासी पिपली वाली जोहड़ी ने थाना शहर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 दिसंबर की सुबह वह मजदूरी के लिए फैक्टरी में गया हुआ था। फैक्टरी पहुंचने पर उसके बेटे का फोन आया, जिसने बताया कि आरोपी अमित ने उसकी पत्नी बबीता पर चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता एंबुलेंस के माध्यम से अपनी पत्नी बबीता तथा घायल आरोपी अमित को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिवानी लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया। आरोपी अमित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस चौकी जैन चौक के उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अमित को पीजीआई रोहतक से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें