फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो दुकान बेचने के नाम पर 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 01 Jan 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर में दो दुकानों की बिक्री के नाम पर एक करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना भिवानी में 30 दिसंबर को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नई अनाज मंडी क्षेत्र निवासी अमित गोयल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में अमित गोयल ने बताया कि 12 अक्तूबर 2022 को लोहारू रोड स्थित उत्तम नगर निवासी आरोपी जितेंद्र से दो दुकानों का सौदा एक करोड़ 40 लाख रुपये में तय हुआ था। सौदा तय होने के बाद उसी दिन पीड़ित ने एक करोड़ 35 लाख रुपये नकद और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से आरोपी को दे दिए थे जबकि शेष पांच लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देने पर सहमति बनी थी।

शिकायत के अनुसार जिस संपत्ति का सौदा किया गया था उस पर पहले से ही बैंक का लोन था। आरोपी जितेंद्र ने आश्वासन दिया था कि वह प्राप्त रकम से बैंक का कर्ज चुकाकर संपत्ति को मुक्त कराएगा और इसके बाद पीड़ित के नाम रजिस्ट्री कर देगा। रजिस्ट्री की तारीख एक मार्च 2023 तय की गई थी लेकिन तय दिन आरोपी ने यह कहकर रजिस्ट्री करने से मना कर दिया कि उस दिन तहसील में रजिस्ट्री बंद है।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने पीड़ित से बचे हुए पांच लाख रुपये भी ले लिए लेकिन इसके बावजूद रजिस्ट्री नहीं कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उन्होंने बार-बार रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो 17 जून 2025 को आरोपी उनकी दुकान पर आया और कथित तौर पर यह बताया कि उसने उसी संपत्ति का सौदा पांच-छह अन्य लोगों से भी कर रखा है। आरोप है कि जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर शहर थाना भिवानी पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें