फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में फेल होने से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। परीक्षा में फेल होने से आहत युवक ने अपने घर पर ही फंदा लगा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए शहर के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में अशोका रोड निवासी मनोज ने बताया कि वह ईट-भट्टा संचालक है। उसका इकलौता बेटा 21 वर्षीय आशीष कुमार सीए की तैयारी कर रहा था। सोमवार सुबह वह परीक्षा में फेल हो गया। जिससे आहत होकर सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन उसे फंदे से उतारकर निजी वाहन में उपचार के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में ड्यूटी दे रहे चिकित्सक ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मामले की सूचना शहर पुलिस थाना को दी। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी एचसी संजय कुमार शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें