फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने से आईटीआई के छात्र की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
गौतम के पिता के बयान दर्ज करती औद्योगिक थाना पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। बैंक कॉलोनी निवासी व आईटीआई का छात्र शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में कोंट रोड स्थित 20 फीट गहरे एक कुएं में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें घटनास्थल पर जाकर युवक को कुएं से निकाल जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में ड्यूटी चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर युवक के परिजन जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार सुबह करीब सवा छह बजे का है। बैंक कॉलोनी निवासी सतबीर ने बताया कि उसका बेटा 22 वर्षीय गौतम तोशाम स्थित आईटीआई में पढ़ाई करता था। साथ ही उसने हिसार में हो रही सेना की भर्ती के लिए भी मन बनाया हुआ था। इसे लेकर उसने दो दिन पहले ही शारीरिक अभ्यास शुरू किया था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गौतम घर से शारीरिक अभ्यास के लिए निकला था। करीब दो घंटे बाद उन्हें पुलिस के माध्यम से उसकी मौत की सूचना मिली। सतबीर ने कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया कि कोंट रोड स्थित एक कुएं में गिरने से गौतम की मौत हो गई है। परिजनों ने इस संबंध में हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि अन्य युवकों ने गौतम को धक्का मारा है, जिसकी वजह से वह कुएं में गिर गया। परिजनों ने पुलिस व प्रशासन से इस संबंध में निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
कुएं में था एक फीट पानी
शुक्रवार सुबह करीब सवा छह बजे राहगीरों को कुएं से आवाज सुनाई दी। जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने पर औद्योगिक पुलिस थाना प्रभारी पवन कुमार अपनी टीम, एफएसएल टीम, साइबर टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बचाव दल ने गौतम को करीब 18 से 20 फीट गहरे कुएं से निकाला। कुएं में करीब एक फीट पानी था। पुलिस उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चार बहनों ने खोया इकलौता भाई
मृतक गौतम चार बहनों का इकलौता भाई था। वह सब बहनों में सबसे छोटा था। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। जबकि गौतम और उसकी एक बहन अविवाहित है। परिवार को संभालने के लिए वह पढ़ाई के साथ-साथ उसने सेना में भर्ती की तैयारी शुरू की थी, ताकि जल्द अच्छी नौकरी पाकर वह अपने पिता की मदद कर सकें। मगर एक हादसे की वजह से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
बोर्ड द्वारा करवाया शव का पोस्टमार्टम
गौतम की मौत में संशय अधिक है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर गेहूं के दाने पड़े हैं, जिससे प्रतीत होता है कि वह कुएं के पास शारीरिक अभ्यास कर रहा था, इसी दौरान गेहूं के दानों पर पांव फिसलने से वह कुएं में गिर गया। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने कहा कि गौतम को किसी ने धक्का दिया गया और वह कुएं में गिर गया। मौत के संशय को दूर करने के लिए पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया है।
वर्जन-
शुक्रवार सुबह बैंक कॉलोनी निवासी गौतम की कोंट रोड स्थित कुएं में गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एफएसएल, साइबर टीम के साथ मिलकर घटनास्थल का मुआयना किया और वीडियोग्राफी करवाई है। मौत के कारणों में अभी संशय है तो शव का पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा करवाया गया है। अभी मृतक के पिता सतबीर के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- पवन कुमार, थाना प्रभारी, औद्योगिक पुलिस थाना।

गौतम। फाइल फोटो- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें