हस्ताक्षर कर जीत के लिए पूजा बोहरा को आशीर्वाद देते क्षेत्रवासी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। ओलंपिक खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में भिवानी की बेटी पूजा बोहरा क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है। पूजा का शनिवार को चीन की ली कियान के साथ मुकाबला होना है। ली कियान भी बेहतरीन बॉक्सर है। मगर परिवार को उम्मीद है कि मेडल के रास्ते में आने वाली चीन की इस दीवार को पूजा ढहा देगी। वहीं पूजा की जीत के लिए भगवान भोले नाथ की विशेष पूजा शनिवार सुबह से ही घर पर शुरू हो जाएगी।
पूजा के पिता राजबीर का कहना है कि पूजा मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। उनका मनोबल भी काफी अच्छा है। उम्मीद है कि वह देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आएगी। पूजा के कोच संजय श्योराण का कहना है कि पूजा इस बार बेहतर तैयारी कर चुकी है। वह इस चुनौती को भी पार कर अगले पड़ाव में पहुंचेगी।