फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कर्ज लेकर खरीदी पराली, शाॅर्ट सर्किट से जली

Mon, 16 Dec 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानी खेड़ा के गांव लोहारी जाटू में सुमरा खेड़ा के पास जलती पराली।
विज्ञापन
बवानी खेड़ा। गांव लोहारी जाटू में सुमरा खेड़ा के पास भंडारित की गई धान की पराली में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे ठेकेदार का करीब दस लाख का नुकसान हो गया। उन्होंने कई लोगों से कर्ज लेकर किसानों से पराली खरीदी थी।
विज्ञापन

गांव लोहारी जाटू निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार पालता है। सरकार के पर्यावरण को स्वच्छ रखने और पराली न जलाने के लिए उन्होंने स्वरोजगार चुना। इसके तहत उन्होंने कई लोगों से रुपये उधार लेकर धान की पराली खरीदी और इसे एकत्रित करके सुमड़ा खेड़ा माइनर के पास भंडारण किया गया था लेकिन इसके ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईवोल्टेज तार में शॉर्ट सर्किट होने से शनिवार शाम पराली में आग लग गई।
राहगीरों ने उन्हें सूचना दी तो उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की गाड़ियां करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। तब तक पराली आग की भेंट चढ़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश ने करीब 10 लाख रुपये की पराली जलने का दावा किया है। इसके लिए वह सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में अर्जी देकर मुआवजे की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें