फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने जूते मारकर निपटाया छेड़छाड़ का मामला

Sun, 01 Jun 2014 01:02 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावा कस्बे में दो युवकों ने घर में घुसकर एक लड़की से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर उठे लड़की के र्भाई की भी धुनाई कर दी और फरार हो गए। ग्रामीणों ने रोड जाम की चेतावनी दी तो पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर लाई। दोनों गांवों की पंचायत में दोनों आरोपियों को पांच-पांच जूते मारने और गोशाला में दो सौ मण तूड़ा डालने का जुर्माना लगा मामला रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन


मामला शनिवार सुबह करीब 10 बजे का है। कस्बे के एक मकान में दो युवक बुरी नियत से घुस गए। वहां एक लड़की से छेड़छाड़ की। लड़की ने शोर मचाया तो साथ लगते कमरे में सो रहा लड़की का र्भाई उठा और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। दोनों युवकों ने लड़की के र्भाई की भी धुनाई कर दी और फरार हो गए। लोगों की भीड़ जुटने के कारण दोनों आरोपी अपनी बाइक छोड़ अन्य बाइक लेकर फरार हो गए।

घटना के विरोध में व्यापारियों और ग्रामीणों ने रोष जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियाें की बाइक कब्जे में लेने का प्रयास किया तो गुस्साए लोगों ने विरोध किया और आरोपियाें को पकड़ने की मांग की। गुस्साए लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी कि दोे घंटे मेें आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो रोड जाम कर दिया जाएगा। जाम की चेतावनी दी तो पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


दोनों आरोपी नजदीकी गांवों के ही निकले। मामले को लेकर ढिगावा में ही पंचायत हुई, जिसमें पहाड़ी गांव के मौजिज लोग भी शामिल रहे। करीब दो घंटे चली पंचायत में दोनों आरोपियों को पांच-पांच जूते मारने व पहाड़ी गांव की गौशाला में दो सौ मण तूड़ा (पशुचारा) डलवाने का जुर्माना लगाया। पंचायत में दोनों पक्षों के अलावा खासी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें