फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 रुपये के लिए किशोर का सिर फोड़ा

Tue, 08 Jul 2014 12:14 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
महज जूस के 40 रुपये की उधार के पीछे एक युवक ने एक किशोर का सिर फोड़ दिया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झगडे़ की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन हनुमान ढाणी वासी करीब 16 वर्षीय किशोर ने बताया कि रोहतक गेट पर वह एक वेल्डिंग की दुकान पर काम सीख रहा है। एक युवक कुछ दिन पहले जूस की रेहड़ी लगाता था। अब वह वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है। उसने उक्त युवक से जूस पीया था।

उसकी 40 रुपये की उधार थी। आज दिन में उस युवक ने उसे पकड़ लिया और कहा कि उधार के 40 रुपये लौटा। उसके पास रुपये नहीं थे। जिस पर बाद में लौटाने की बात कही। मगर उक्त युवक उसके साथ झगड़ा करने लगा। छाती में पांव से किक मारी और मुंह पर घूंसा मारा। इसके अलावा सिर में लोहे की एक पाती मारी। जिससे उसे बेहोशी सी छाने लगी। वह किसी तरह इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचा। झगडे़ की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें