फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: इंद्र गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर और भंडारा

Wed, 16 Jul 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाते शस्त्र गिरी महाराज व अन्य। 
विज्ञापन
भिवानी। सिद्ध प्राचीन गंगामाई राम तलाई धाम दुदाधारी मठ, रोहतक गेट के समीप, में इंद्र गिरी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर 14वां भंडारा और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। श्रावण मास की पावन बेला में आयोजित इस आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का शुभारंभ पीठाधीश्वर महंत आनंद गिरी महाराज के सान्निध्य में शस्त्र गिरी महाराज तथा अर्जुन व द्रोणाचार्य अवॉर्डी कैप्टन अशन कुमार सांगवान द्वारा किया गया। इस अवसर पर शस्त्र गिरी महाराज ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, यह न केवल जीवन बचाता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में नया रक्त बनता है, जिससे व्यक्ति अनेक बीमारियों, तनाव और अवसाद से भी बचा रह सकता है।
रक्तदान शिविर में नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. रोहित कुमार के नेतृत्व में कार्य करते हुए कुल 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में आए युवाओं ने इसे पुण्य अवसर मानते हुए मानव सेवा में भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

इस आयोजन में कैलाश गिरी महाराज, सन्नी एमसी विद्यानगर, वीरेंद्र मिताथल, रक्तवीर राजेश डूडेजा, मास्टर पवन कुमार मिताथल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने भंडारे में आए श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें