फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हुड्डा सरकार के प्रचार के चलते बनी भाजपा सरकार : मंत्री पंवार

Thu, 26 Dec 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते मंत्री कृष्णलाल पंवार।
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि हरियाणा में हुड्डा सरकार के प्रचार के चलते भाजपा सरकार बनी। उन्होंने भाजपा को किसान हितैषी सरकार बताते हुआ कांग्रेस को भीमराव आंबेडकर का विरोधी बताया।
विज्ञापन


भिवानी लघु सचिवालय में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण पंवार बतौर मुख्य अतिथि थे। पंवार ने भाजपा सरकार की सराहना कर कांग्रेस पर कटाक्ष किए। पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार ने सबसे पहले बाबा साहब को लेकर संसद से सड़कों तक कांग्रेस के विरोध को गलत बताया।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब पीएम मोदी नेहरू की 1962 में लिखी आरक्षण खत्म करने की चिट्ठी पढ़ रहे थे, तो कांग्रेस ने उसे एडिट कर कहा कि वो आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। ऐसे ही अब गृह मंत्री अमित शाह के बयान को एडिट कर गलत बताया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का विरोध किया। नेहरू ने बाबा साहब को कभी संसद में बोलने नहीं दिया तो इंदिरा ने दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न दिया न उनकी पालकी गणतंत्र दिवस पर निकलने दी। जबकि 1991 में भाजपा समर्थित सरकार बनने पर बाबा साहब को भारत रत्न दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई दशकों में पहली बार है कि हरियाणा में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पा रही। कांग्रेस हार का आरोप ईवीएम पर लगा रही है। जबकि उनके भी 37 विधायक इन्हीं मशीनों से बने हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा जारी जिला प्रभारियों की लिस्ट को प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया द्वारा रिजेक्ट करने पर कहा कि कांग्रेस के चारों दुश्मनों में सीएम बनने की लड़ाई है। इसके बाद उन्होंने बड़ी बात कही कि कांग्रेसी अपनी पार्टी को पार्टी मानने की बजाय एक व्यक्ति यानी हुड्डा को पार्टी मानते हैं। इसी के चलते विधानसभा चुनावों में हुड्डा सरकार बनने का नारा दिया गया, जिसे लोग समझ गए और बहुत भाजपा को दिया।
विज्ञापन

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें