फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: लावारिस पशु सामने आने से बिगड़ा बाइक का संतुलन, बैंक के एग्जीक्यूटिव मैनेजर की मौत

Sat, 19 Mar 2022 08:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

सिवानी-झुप्पा रोड पर शुक्रवार शाम सात बजे हादसा हुआ, मृतक जयभगवान बैंक ऑफ बड़ौदा सिरसा में कार्यरत था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में सिवानी से झुप्पा मार्ग पर फाग के दिन शुक्रवार शाम सात बजे सड़क पर अचानक लावारिस पशु आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक सवार बैंक के एग्जीक्यूटिव मैनेजर की मौत हो गई। सड़क हादसे की जानकारी सिवानी पुलिस को मिली।

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार सुबह भिवानी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की। सिवानी क्षेत्र के गांव गढ़वा निवासी 36 वर्षीय जयभगवान सिरसा में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में एग्जीक्यूटिव मैनेजर तैनात था।

फाग पर घर छुट्टी आया हुआ था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह बाइक से सिवानी से अपने घर गढ़वा आ रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक के आगे लावारिस पशु आ गया। जिससे उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि जयभगवान दो बच्चों का पिता था। सिवानी पुलिस थाने के जांच अधिकारी एएसआई जगदीश ने बताया कि मृतक जयभगवान के शव का भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें