फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में डिवाइडर से टकराई बाइक: 2 दोस्तों की मौत, सवा साल पहले हुई थी सोमबीर की शादी; पत्नी 5 माह की गर्भवती

Fri, 21 Feb 2025 03:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

मृतक के पिता जोगेंद्र ने बताया कि उसके 4 बच्चे हैं, जिनमें 3 बेटे और एक बेटी है। तीसरे नंबर का सोमबीर था। सोमबीर सेक्टर 13 में हेयर ड्रेसर का काम करता था। उसकी शादी करीब सवा साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
भिवानी पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह से शुक्रवार अल सुबह तीन बजे बाइक पर घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक बावड़ीगेट क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों ही दोस्तों की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में एक शव का पोस्टमार्टम कराया। जबकि दूसरे शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दिए बयान में नेहरू कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि वे चार भाई हैं। उसके भाई 25 वर्षीय सोमबीर सेक्टर में हेयर शेलून की दुकान थी। सोमबीर और रेलवे स्टेशन लाइन पार निवासी 35 वर्षीय मैनपाल बाइक पर सवार होकर वीरवार को एक शादी समारोह में गए थे। वे शुक्रवार अल सुबह करीब तीन बजे शादी से घर वापस लौट रहे थे। जब वे बावड़ीगेट के समीप पहुंचे तो अचानक ही उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

विज्ञापन


इस सड़क हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे राजगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सोमबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं मैनपाल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई लेकर जाते समय मैनपाल ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

सवा साल पहले हुई थी सोमबीर की शादी, पत्नी पांच माह की गर्भवती

हादसे में मृतक सोमबीर की सवा साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी पांच महीने की गर्भवती है। हादसा वीरवार रात और शुक्रवार अल सुबह करीब 3 बजे का है। वीरवार को सोमबीर और मैनपाल बाइक पर सवार होकर किसी परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शादी समारोह से वापस लौटते समय जब वे भिवानी के बावड़ी गेट पर पहुंचे तो बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके चलते दोनों बाइक से काफी दूर जा गिरे और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतक सोमबीर तीन भाई और एक बहन में था तीसरे नंबर पर था

मृतक के पिता जोगेंद्र ने बताया कि उसके 4 बच्चे हैं, जिनमें 3 बेटे और एक बेटी है। तीसरे नंबर का सोमबीर था। सोमबीर सेक्टर 13 में हेयर ड्रेसर का काम करता था। उसकी शादी करीब सवा साल पहले हुई थी। सोमबीर की पत्नी 4-5 महीने की गर्भवती है। सोमबीर के घर पर जल्दी ही खुशियां आनी थी, लेकिन इससे पहले एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई। वहीं मैनपाल अभी अविवाहित था। वह मजदूरी करता था। सोमबीर के रिश्तेदार सुरेश ने कहा कि दोनों परिवार गरीब है।
विज्ञापन

अधिकारी के अनुसार

बावड़ी गेट पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने सोमबीर के शव का भिवानी नागरिक अस्पताल और मैनपाल के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया है। मृतक सोमबीर के भाई दीपक के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। -एएसआई नरेश कुमार जैन पुलिस चौकी भिवानी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें