कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। सूरज की किरणों ने हल्की ठंड से राहत दिलाई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन से चार दिन तक मौसम इसी तरह साफ रहेगा, जिससे लोगों को ठंड से और राहत मिलने की उम्मीद है।
भिवानी में भी शुक्रवार सुबह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। तेज धूप निकलने से शीतलहर में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की धूप ने ठिठुरन भरे माहौल में गर्माहट ला दी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दोनों जिलों में आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा और ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो सकता है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग इस बदलते मौसम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।