फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वेस्ट मैनेजमेंट में राजकीय विद्यालय बापोड़ा की भूमि रही प्रथम

Tue, 11 Mar 2025 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
डीपीसी कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अव
विज्ञापन
भिवानी। डीपीसी कार्यालय में मंगलवार को जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिलेभर के स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी के अंतर्गत रोल प्ले, मॉडल मेकिंग एवं पोस्टर मेकिंग जैसी विज्ञान-आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वेस्ट मैनेजमेंट में राजकीय विद्यालय बापोड़ा की भूमि प्रथम रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना संयोजक सुभाष भारद्वाज ने की। प्रतियोगिता में जिला विज्ञान विशेषज्ञ रोहित इंदौर, सहायक परियोजना संयोजक विवेक अदलखा, कर्मवीर सिंह, सुनीता यादव एवं बलजीत सिंह दहिया उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के दौरान मॉडल मेकिंग में लगभग 50 स्कूलों, पोस्टर मेकिंग में 80 से अधिक स्कूलों तथा रोल प्ले में 42 विद्यालयों ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्रों से उनके मॉडलों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक सोच और नवाचार जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी हैं। विज्ञान के प्रति छात्रों की रुचि यह दर्शाती है कि देश का भविष्य उज्ज्वल है।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रविकांत, डॉ पूनम, मोनिका प्रवक्ता डाइट, जिला सांस्कृतिक समन्वयक संजय सैनी, डॉ नवल किशोर, पूनम, रितिका ने निभाई। इस अवसर पर प्राचार्य राजकुमार शर्मा, कमल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अनिल सैनी सहित अधिकारी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।
-
डिजास्टर मैनेजमेंट में शिवम राजकीय विद्यालय कोंट विजेता
रोल प्ले में डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत कक्षा 9 से 12 में शिवम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोंट, वेस्ट मैनेजमेंट में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापोड़ा से भूमि प्रथम रही। वहीं फूड एवं हेल्थ हाइजीन में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम से प्रथम, ट्रांसपोर्ट एंड कम्यूनिकेशन से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानक से रवीना प्रथम रही। इसी प्रकार नेचुरल फार्मिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंघानी से मीनू प्रथम, मैथमेटिकल मॉडलिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानक से कशिश प्रथम, रिसोर्स मैनेजमेंट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोंट से करण प्रथम स्थान पर रहा।
-
फूड एंड हेल्थ हाइजीन में आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल तोशाम से अंजलि विजेता
मॉडल मेकिंग में कक्षा समूह 9 से 12 में डिजास्टर मैनेजमेंट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवसर से प्रिया प्रथम, वेस्ट मैनेजमेंट में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जूई खुर्द से अनमोल प्रथम रहा। फूड एंड हेल्थ हाइजीन में आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल तोशाम से अंजलि प्रथम, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बामला से दिव्यांशु प्रथम, नेचुरल फार्मिंग में गवर्नमेंट गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बापोड़ा से सिया प्रथम विजेता रही। मैथमेटिकल मॉडलिंग एंड कंप्यूटेशनल थिंकिंग में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनाना से आशु प्रथम, रिसोर्स मैनेजमेंट में पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी से श्रुति प्रथम स्थान पर रहे।

मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटेशनल थिंकिंग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारवास से सिमरन अव्वल
पोस्टर मेकिंग में कक्षा समूह 9 से 12 में मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटेशनल थिंकिंग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारवास से सिमरन प्रथम, रिसोर्स मैनेजमेंट में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापोड़ा से शगुन प्रथम, डिजास्टर मैनेजमेंट में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरकड़ी से आस्था प्रथम, नेचुरल फार्मिंग में पीएमश्री गवर्नमेंट गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी से दिव्या प्रथम, फूड एंड हेल्थ हाइजीन में पीएमश्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहल से मनीषा प्रथम, वेस्ट मैनेजमेंट में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खानक से मुस्कान प्रथम तथा ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहारू से अक्षय प्रथम स्थान पर रहे।


पोस्टर मेकिंग में कक्षा समूह 6 से 8 में मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटेशनल थिंकिंग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारवास से पलक प्रथम, रिसोर्स मैनेजमेंट से गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलुवास से हिमांशी प्रथम, डिजास्टर मैनेजमेंट में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खानक से सोनिया प्रथम, नेचुरल फार्मिंग में आरोही मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानी से प्रियांशु प्रथम, फूड एंड हेल्थ हाइजीन में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खानक से संजू प्रथम, वेस्ट मैनेजमेंट में गवर्नमेंट हाई स्कूल सिवाड़ा से संजू प्रथम तथा ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंघानी से मानवी प्रथम स्थान पर रहे।
-
ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन में बामला से दीप सिंह ने मारी बाजी
कक्षा समूह 6 से 8 में मॉडल मेकिंग के तहत डिजास्टर मैनेजमेंट में पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरान से साहिल खान प्रथम, वेस्ट मैनेजमेंट में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक कला से निधि प्रथम, फूड एंड हेल्थ हाइजीन में गवर्नमेंट गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बापोड़ा से मुस्कान प्रथम, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बामला से दीप सिंह प्रथम, नेचुरल फार्मिंग में गवर्नमेंट गर्ल हाई स्कूल हेतमपुरा से खुशी प्रथम मैथमेटिक्स मॉडलिंग एंड कंप्यूटेशनल थिंकिंग में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बापोड़ा से गीतिका प्रथम तथा रिसोर्स मैनेजमेंट में गवर्नमेंट गर्ल हाई स्कूल हेतमपुरा से दीपिका प्रथम स्थान पर रही।
-
नेचुरल फार्मिंग में हेमा विजेता
रोल प्ले प्रतियोगिता में कक्षा समूह 6 से 8 डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत गवर्नमेंट गर्ल हाई स्कूल हेतमपुरा से दीक्षा प्रथम, वेस्ट मैनेजमेंट में गवर्नमेंट गर्ल हाई स्कूल लोहारी जाटू से नंदिनी प्रथम, फूड एंड हेल्थ हाइजीन में गवर्नमेंट गर्ल हाई स्कूल हेतमपुरा से ममता प्रथम, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल खेड़ी दौलतपुर से संजू प्रथम, नेचुरल फार्मिंग में गवर्नमेंट गर्ल हाई स्कूल हेतमपुरा से हेमा प्रथम, गवर्नमेंट गर्ल हाई स्कूल पीतमपुरा से दीक्षा मैथमेटिकल मॉडलिंग में प्रथम तथा रिसोर्स मैनेजमेंट में गवर्नमेंट गर्ल हाई स्कूल हेतमपुर से कनिका प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें