फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी भी बनेगा हाईटेक : चंडीगढ़ की तर्ज पर तीन मुख्य चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लगेंगी बड़ी एलईडी स्क्रीन

Sun, 19 Oct 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर का घंटाघर चौक।
विज्ञापन
भिवानी। अब भिवानी शहर भी हाईटेक नगरों की कतार में शामिल होने जा रहा है। चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर नगर परिषद भिवानी शहर के तीन प्रमुख चौराहों हांसी गेट, घंटाघर चौक और रोहतक गेट के अलावा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने जा रही है। नगर परिषद ने इस कार्य के लिए करीब 25 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। वर्क ऑर्डर जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार इन एलईडी स्क्रीन के जरिये आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही नगर परिषद इन स्क्रीन पर निजी विज्ञापन प्रदर्शित कर अतिरिक्त आमदनी भी अर्जित करेगा, ठीक उसी तरह जैसे यूनिपोल विज्ञापन शहर में लगे हैं।

शहर के मुख्य रास्तों पर करीब चार दशक पुराने स्ट्रीट पोल भी जल्द बदले जाएंगे। नगर परिषद ने इसके लिए अलग से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अगले दो सप्ताह में नए पोल लगाने का काम शुरू हो जाएगा। पुराने पोल जर्जर हो चुके हैं और बारिश के मौसम में इनके तारों से हादसे होने की आशंका बनी रहती है। नए पोल लगने से शहर की सूरत निखरेगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


तिरंगा और रंग-बिरंगी लाइटों से सजेगा शहर, दिवाली पर होगा रोशन

दिवाली से पहले नगर परिषद ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को तिरंगा और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। नगर परिषद ने इसके लिए ठेकेदार को काम सौंप दिया है। धनतेरस से लेकर दिवाली तक शहर के चौक-चौराहे रोशनी से सराबोर रहेंगे। यह पहल शहर के सुंदरीकरण और उत्सव माहौल को और आकर्षक बनाएगी।





नगर परिषद ने चंडीगढ़ की तर्ज पर शहर के तीन मुख्य चौराहों और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाने का निर्णय लिया है। इसके टेंडर भी कराए गए हैं। करीब 25 लाख रुपये की लागत से पांच जगहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। जिनके जरिये शहरवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा वहीं विकास योजनाओं की जानकारी भी अपडेट रहेगी। शहर के अंदर पुराने स्ट्रीट पोल भी दो सप्ताह बाद बदलना शुरू कर दिए जाएंगे। - भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें