फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आपात विभाग में दिवाली पर दो अतिरिक्त चिकित्सक और तीन स्पेशल बेड की सुविधा

Sun, 19 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ​स्थित आपातकालीन विभाग।
विज्ञापन
भिवानी। दिवाली के त्योहार पर पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी बंद रहने के कारण चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के आपात विभाग पर अतिरिक्त मरीजों का दबाव बढ़ सकता है। इस स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को बेहतर सुविधा देने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आपात विभाग में दो अतिरिक्त चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है ताकि त्योहार पर आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही पटाखों से जले हुए मरीजों के लिए तीन बेड रिजर्व रखे गए हैं। इन बेडों पर प्राथमिक उपचार दिया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी के कारण शरीर के अंग झुलसने के मामले आम हैं। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है और पर्याप्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई हैं।
मिलावटी मिठाई और खतरनाक पटाखों से रहें सावधान
दिवाली के मौके पर बाजारों में मिलावटी मिठाइयों और खतरनाक पटाखों की बिक्री बढ़ जाती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है। मिलावटी मिठाइयों के सेवन से पेट में संक्रमण, अपच, उल्टी और दस्त जैसी समस्या हो सकती है। पटाखों की चपेट में आने से हाथ-पैर झुलसने और आंखों में संक्रमण जैसी स्थिति सामने आ सकती है। प्रशासन मिलावटी मिठाइयों और अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने और छापेमारी करने में जुटा हुआ है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने कहा कि दिवाली पर केवल अच्छी गुणवत्ता वाली मिठाइयों का सेवन करें। बीपी और शुगर के मरीज अधिक तेलीय या मीठा खाने से बचें। किसी भी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक से परामर्श करें। प्रशासन की हिदायतों का पालन करते हुए हरित पटाखों का प्रयोग करें और उत्सव को सावधानीपूर्वक मनाएं।
विज्ञापन




आपात विभाग में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टाफ 24 घंटे मौजूद रहेगा। पटाखों से जले घायलों के लिए आवश्यक दवाओं का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. बलवान सिंह, प्रभारी नागरिक अस्पताल भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें