फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय की बाधा पार कर भिवानी की सिम्मी वर्ल्ड एथलेक्टिस के लिए क्वालिफाई

विज्ञापन
पदक विजेता भिवानी की एथलेटिक्स खिलाड़ी सिम्मी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। 400 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) में 1 मिनट 72 माइक्रोन का समय निकालकर भिवानी की सिम्मी ने वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप क्वालिफाई के लिए 1 मिनट 1 सेकेंड का समय है। एथलेटिक्स हरियाणा के सचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि 2 से 4 जून तक गुजरात में हुई फेडरेशन कप की अंडर-20 प्रतियोगिता में सिम्मी ने यह उपलब्धि हासिल की है। सिम्मी इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 10 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में रचना ने 49 मिनट 54 सेकेंड 88 माइक्रोन का समय देकर रजत पदक जीता और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर हरियाणा राज्य का नाम ऊंचा किया है, जो कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस इवेंट का क्वालिफाई टाइम 50 मिनट 40 सेकेंड है। 800 मीटर दौड़ में उर्वशी (झज्झर) ने 2 मिनट 8 सेकेंड 56 माइक्रोन का समय देकर कांस्य पदक विजेता बनकर और वर्ल्ड चैंपियनशिप जाने वाली भारत की टीम में अपनी जगह बनाई। वर्ल्ड चैंपियनशिप में 800 मीटर दौड में क्वालिफाई टाइम 2 मिनट 9 सेकेंड है। जूनियर एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप काली (कोलंबिया) में 1 अगस्त से 6 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डिस्कस थ्रो इवेंट में सान्या यादव ( महेंद्रगढ़) ने डिस्कस थ्रो में 44 मीटर 88 सेंटीमीटर की थ्रो कर रजत पदक जीता। जेवलिन थ्रो में सुजीत (झज्झर) ने 66 मीटर 55 सेंटीमीटर की थ्रो कर रजत पदक जीता। विनीत (सोनीपत) ने हैमर थ्रो में 66 मीटर 87 सेंटीमीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। सोमनाथ चौहान (हिसार) ने 800 मीटर दौड़ में 1 मिनट 50 सेकेंड 54 माइक्रोन का समय देकर कांस्य पदक जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें