फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्कर को भिवानी पुलिस ने हिसार से किया काबू

विज्ञापन
जैन चौकी पुलिस द्वारा नशे के पदार्थ के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नशे की खेप को भिवानी तक पहुंचाने वाले तस्कर को भिवानी सिटी थाना पुलिस ने हिसार के एचएयू के गेट से काबू किया है। इससे पहले सिटी पुलिस ने हनुमान गेट पीपलीवाली जोहड़ी के समीप एक गाड़ी में नशे का पदार्थ लेकर जा रहे युवक को काबू किया था। उसी से पूछताछ के बाद पता चला था कि आरोपी युवक को हिसार जिले के थुराना निवासी एक व्यक्ति उसे नशे का पदार्थ बिक्री करता था।
विज्ञापन

सिटी पुलिस थाने की जैन चौक पुलिस चौकी की टीम ने 25 सितंबर को हनुमान गेट चौक की धानकान धर्मशाला टी प्वाइंट पर पीपलीवाली जोहड़ी की तरफ से गाड़ी में आ रहे एक युवक को काबू किया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान विपिन उर्फ बंटी निवासी हिसार के रूप में की थी। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी की गाड़ी से छह किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी विपिन उर्फ बंटी ने खुलासा किया था कि वह ये नशे का पदार्थ हिसार निवासी एक व्यक्ति से दस हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदकर लाता था। इस पर जैन पुलिस चौकी इंचार्ज दशरथ की टीम ने हिसार के एचएयू के गेट के समीप से एक आरोपी को काबू किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान हिसार जिले के गांव थुराना निवासी रवींद्र के रूप में की। रवींद्र के पास से पुलिस को 16 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी रवींद्र ने बताया कि वह अपने अन्य तीन चार दोस्तों के साथ मिलकर ओडिशा से नशे का पदार्थ लाकर इसे भिवानी सहित अन्य जिलों में बिक्री कर देता था। उसने बताया कि प्रति किलो दस हजार रुपये में इसकी बिक्री करता था।
आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया
जैन पुलिस चौकी के इंचार्ज दशरथ ने बताया कि पुलिस ने नशे के पदार्थ बिक्री के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 17 किलो 700 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें