फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल एथलेटिक्स में भिवानी के खिलाड़ियों ने जीता सोना-चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अंडर 23 नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 29 से 31 अक्तूबर तक बिलासपुर में हुआ। प्रतियोगिता में एथलीट योगिता ने शॉटपुट में सोना और सुनीता भिवानी ने डिस्कस थ्रो इवेंट में चांदी जीती। जिले के चार एथलीट खिलाड़ियों योगिता, पुनित यादव, ऐश्वर्या और सुनीता ने पदक जीते।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की 18 महिला एथलीट और 92 पुरुष एथलीट खिलाड़ियों सहित कुल 110 एथलीट खिलाड़ियों का दल ने भाग लिया था। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल 13 पदक जीते।
चांग भिवानी निवासी योगिता ने शॉटपुट इवेंट में 14 मीटर 90 सेंटीमीटर की बेहतरीन थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक विजेता योगिता के पिता अशोक कुमार ने बताया कि वह एक साधारण किसान हैं और योगिता की माता अंजू जेबीटी टीचर है। स्वर्ण पदक विजेता योगिता ने बताया कि उसने शॉट पुट इवेंट का अभ्यास 2016 में शुरू किया और 2017 नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतकर हरियाणा राज्य को दिया। स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के नेशनल इवेंट में नया नेशनल रिकार्ड बनाया। यूथ नेशनल में स्वर्ण और आल इंडिया यूनिवर्सिटी में भी स्वर्ण पदक विजेता बनकर गांव, जिले और राज्य का नाम रोशन कर चुकी है।
विज्ञापन

गांव चैहड़ कलां की सुनीता ने डिस्कस थ्रो इवेंट में 47 मीटर 63 सेंटीमीटर की बेहतरीन डिस्कस थ्रो कर रजत पदक जीता। रजत पदक विजेता सुनीता ने बताया कि उसके पिता संजय और माता प्रेम देवी है और बैचलर ऑफ आर्ट्स की थर्ड ईयर की स्टूडेंट है। खेल का अभ्यास 2016 में शुरू किया और एनसीओई पटियाला में नियमित कर अपनी ट्रेनिंग कर रही है। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष व विधायक ऐलनाबाद चौधरी अभय सिंह चौटाला, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू और महासचिव राजकुमार मिटान ने टीम के दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों को अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें