फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर में जल्द नजर आएंगे भालू और पैंथर

Wed, 11 Jan 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bear
विज्ञापन
भिवानी में जल्द ही चिड़ियाघर के सूने पिंजरों में बहार आने वाली है। चिड़ियाघर में भालू और पैंथर का जोड़ा आने वाला है। सेंट्रल जू ऑथोरिटी के बाद हरियाणा व पंजाब सरकार ने भी मंजूरी दे दी है और अगले कुछ दिनों में ये जानवर भी चिड़ियाघर में दर्शकों को देखने के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन


चिड़ियाघर में पिछला वर्ष विभाग और दर्शकों के लिए खासा निराशाजनक रहा। बीते वर्ष एकमात्र टाइगर ब्रांड़िस की बीमारी के कारण मौत हुई तो नए लाए गए पैंथर जोड़े की भी मादा पैंथर की अचानक मौत हो गई। चिड़ियाघर के एकमात्र भालू ने भी कुछ माह पूर्व दम तोड़ दिया। ऐसे में अधिकतर पिंजरे बिना जानवरों के खाली है। चिड़ियाघर आने वाले दर्शक खासकर बच्चे भी निराश लौट रहे है। मगर वन्य प्राणी विभाग के स्थानीय व रेंज अधिकारियों की मेहनत अब रंग लाती नजर आ रही है। जल्द ही यहां दो प्रमुख जानवर भालू और पेंथर आने वाले है। पंजाब व हिमाचल से भालू व पैंथर का जोड़ा लाया जाएगा। इसके लिए इनके पिंजरों को भी तैयार किया गया है। ये जानवर अपने बाड़े में खुलकर अठखेलियां कर सके इसके लिए इन्हें आकर्षक भी बनाया गया है।

पैंथर को भेजा जाएगा अन्य जगह
मादा पैंथर की मौत के बाद चिड़ियाघर में फिलहाल एक नर पैंथर है मगर नए पैंथर जोड़े को लाने की तैयारी के चलते अब इस पैंथर को भी किसी अन्य चिड़ियाघर भेजा जाएगा। जिसके लिए बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


पूरी हो चुकी है कागजी कार्रवाई
भालू व पेंथर का जोड़ा चिड़ियाघर में लाने के लिए सारी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। सेंट्रल जू ऑथोरिटी से अनुमति मिल चुकी है और दोनों राज्य सरकारों से भी अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही भालू और पैंथर भी दर्शकों को चिड़ियाघर में देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर, वन्य प्राणी विभाग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें