फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम का ट्रक पलटने से चालक की मौत

Sat, 07 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहड़ा मोड़ के समीप बिजली निगम का ट्रक पलटने से चालक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मृतक महेंद्रगढ़ पावर हाउस में तैनात था।
विज्ञापन

  प्राप्त जानकारी के अनुसार नारनौल के गांव सिसोठ निवासी रोहताश महेंद्रगढ़ बिजली बोर्ड में बतौर चालक तैनात था। बृहस्पतिवार शाम वह लोहारू की तरफ निगम का ट्रक लेकर जा रहा था। अभी वह गांव मैहड़ा मोड़ के समीप पहुंचा था कि इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक पलट गया। घटना में रोहताश ट्रक के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए चरखी दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें