फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Fri, 16 Sep 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी में दादरी-रेवाड़ी रेलमार्ग पर वीरवार सुबह गांव ढाणी फौगाट के पास  रेल की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। सिविल अस्पताल मे इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बदन सिंह निवासी ढाणी फौगाट के रूप में हुई है। सुबह दादरी जीआरपी को सूचना मिली  कि ढाणी फौगाट के पास रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा है। जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया  जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई सुभाष ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मृतक सवेरे शौच करने के लिए घर से खेतों की तरफ आया थ। इसी दौरान वह रेल की चपेट मेेें आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें