फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन आरोप झूठे साबित कर दें तो विधायक पद छोड़ दूंगा

Fri, 16 Sep 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पलवल से कांग्रेस विधायक करण दलाल ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु व मुख्यमंत्री पर खनन मामले में सीधे-सीधे भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कैप्टन अभिमन्यु द्वारा मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी को चुनौती देते हुए दलाल ने कहा कि आरोपों को झूठा साबित कर दें, विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा। बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में पलवल से कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। दलाल ने दोहराया कि कैप्टन अभिमन्यु द्वारा की गई लूट को राजस्व में जमा कराकर ही दम लेंगे। दलाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मंत्री कैप्टन अभिमन्यु गैर कानूनी तरीके से पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।  विधायक कुलदीप शर्मा ने कहा कि सरकार नहीं होने का मतलब ये नहीं है कि विधायक बेकार हैं। विधायक का अगर चरित्र हो, बोलने की शक्ति हो तो उसके लिए सरकारें इतनी ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होती हैं।
विज्ञापन


करण दलाल व कुलदीप शर्मा की हूटिंग
कुछ लोग करण सिंह दलाल व कुलदीप शर्मा के आने के बाद लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में पहुंचे। एक कांग्रेसी ने कहा कि हम कांग्रेसी है लेकिन कांग्रेस ने हमारा रोजगार छीनने का काम किया है। हम इस पहाड़ ठेकेदार व सरकार का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमारे को पहाड़ चलाकर रोजगार दिया है। इसके बाद दूसरे कार्यकर्ता ने 10 साल से सरकार दी तब तो आप कभी नहीं आए। कांग्रेस सरकार में भी ब खनन कार्य बंद था उस समय तो आप कभी खनन का मुद्दा उठाने के लिए नहीं आए। एक और ने कहा कि मैडम ने पहाड़ चलाने के लिए जोर लगाया था लेकिन उसकी किसी ने चलने नहीं दी। हम भी कांग्रेसी हैं। जिसके बाद हूटिंग शुरू हो गई। दोनों तरफ से नारेबाजी करने लगे। हूटिंग करने वाले लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। उसके बाद दूसरे पक्ष ने जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें