फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की घटनाओं में 48 एकड़ की फसल जलकर राख

Thu, 14 Apr 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में बुधवार का दिन किसानों के लिए बड़ा भारी साबित हुआ। दिनभर जिले में आग लगने की अलग अलग घटनाओं में 48 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इन सभी घटनाओं का कारण बिजली की लाइनों में शार्ट सर्किट होना रहा। सभी बड़ी घटना चरखी दादरी के रावलधी में हुई, जहां आग ने 40 एकड़ में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। उधर इस तरह की घटनाओं को देखते हुए बिजली निगम ने एक फैसला लिया है। निगम ने चांग ब्लॉक में दिन के समय बिजली कट लगा दिया है, ताकि ऐसी घटनाएं न हों।
विज्ञापन


गांव रावलधी में दोपहर को शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी ने खेतों में तबाही मचा दी। किसानों की करीब 40 एकड़ में पकी खड़ी गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रावलधी स्थित पंप हाउस के समीप लगे एक ट्रांसफार्मर में शार्ट-सर्किट से चिंगारी निकलकर किसान सतपाल के खेत में पकी खड़ी फसल में जा गिरी। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी। इस दौरान तेज हवा के झोंकों ने आग को और भड़का दिया। हवा के झोंकों के कारण आग की लपटों ने आसपास के खेतों में खड़ी फसलें भी चपेट में आ गई। इस दौरान पंप हाउस पर तैनात कर्मचारी भवानी सिंह ने करीब डेढ़ बजे खेत में आग की लपटें देखकर मामले की सूचना किसानों व दमकल विभाग को दी। जब तक किसान मौके पर पहुंचकर माजरा समझते तक तब आग फैल चुकी थी और करीब 40 एकड़ में खड़ी फसल आगजनी की भेंट चढ़ चुकी थी। किसानों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया जोकि नाकाफी साबित हुआ। इसी दौरान दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। किसानों व अन्य ग्रामीणों के सहयोग के बावजूद दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे का समय लगा। इधर, आगजनी की सूचना गांव में फैलने से हड़कंप मच गया और भारी तादाद में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

इन किसानों की फसल चढ़ी आग की भेंट
आगजनी की घटना में करीब 15 किसानों को चपत लगी। इस दौरान किसान सतपाल की पांच एकड़, चैनसुख की साढ़े पांच एकड़, गणेश, ईश्वर, दीवान सिंह की पांच एकड़, शेर सिंह की दो एकड़, लोकराम की चार एकड़, रामफल, लक्ष्मी नारायण, जयबीर, रामभगत, सूबे सिंह आदि किसानों की फसल आग की भेंट चढ़ गई। किसान चैनसुख ने बताया कि उसका तीन एकड़ में बिछाया गया पंप सैट भी आगजनी की घटना में जल गया।
विज्ञापन


दमकल की गाड़ी का पाइप फटने से कर्मचारियों की छूटे पसीने
आगजनी की घटना पर काबू पाने पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों के पाइप फटने से पसीने छुट गए। एकाएक कर्मचारियों के हाथ खड़ा करने के बाद किसानों ने फटे पाइप को दबा लिया। किसान भोली, नरेश, रामचंद्र आदि ने बताया कि पाइप फटने के बाद उन्होंने व अन्य किसानों ने पाइप को अपने हाथों से दबाया। इधर बेकाबू हुई आग को बुझाने के लिए केवल एक दमकल की गाड़ी पहुंचने से किसानों ने विभाग के प्रति नाराजगी भी जताई।

घसौला में भी चार एकड़ में खड़ी फसल स्वाह
घसौला के पंप हाउस के समीप बुधवार दोपहर करीब दो बजे शार्ट-सर्किट से निगली चिंगारी खेतों में पकी खड़ी फसल पर जा गिरी। घटना में घसौला निवासी किसान की चार एकड़ फसल जलकर स्वाह हो गई। ीड़ित किसान विजयपाल ने बताया कि किसी परिचत ने दोपहर करीब दो बजे उसके खेत में आग लगी होने की जानकारी फोन पर दी। इसके तुरंत बाद वह मौके पर पहुंचा और मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। पीड़ित ने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने तक उसने अन्य किसानों की मदद से अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी दौरान दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाय जा सका। पीड़ित ने बताया कि तब तक उसकी चार एकड़ की फसल आग की भेंट चढ़ चुकी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें