पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली भी अजीब है। पत्नी के लापता होने से परेशान पति ने केस पर कार्रवाई नहीं होने पर सीएम विंडो पर शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासन ने सीएम विंडो का जवाब दिया कि शिकायत कर्ता अब कोई कार्रवाई नहीं चाहता। जिससे अब शिकायकर्ता परेशान है।
पुलिस की लचर कार्यप्रणाली का शिकार बना प्रहलादगढ़ का सूरजन सिंह। सूरजन ने बताया कि उसकी पत्नी दो जनवरी 2014 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। तब से वह अपनी पत्नी की बरामदगी के लिए चक्कर लगा रहा हूं। थाने से उसकी याचिका सुने बिना भगा दिया जाता है। उसने आरटीआई से भी जवाब मांगा और लोकायुक्त को भी शिकायत की। मगर पुलिस प्रशासन मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। अब उसने सीएम विंडो पर शिकायत कर उसके द्वारा दी गई शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई मांगी। जवाब मिला कि उसी पत्नी चली गई तो जो कि दिल्ली में है और आने से इंकार कर दिया। शिकायतकर्ता अब मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता। सूरजन सिंह ने बताया कि उसे तो पता ही नहीं कि उसकी पत्नी दिल्ली में है और पुलिस उससे मिली भी है या नहीं। अब बता रहे हैं कि उसकी पत्नी ने दूसरे शादी कर ली, जबकि वो तो पहले से ही शादीशुदा है और कोई तलाक नहीं हुआ है। उसकी पत्नी कुछ गलत लोगों के चंगुल में फंसी है और पुलिस उसे उसकी पत्नी बरामद कराना नहीं चाहती।