फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन

Thu, 26 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्‍ाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के दादरी गेट पर निर्माणाधीन इमारत की दूसरी मंजिल से गिरने से राज मिस्त्री की मौत को लेकर बुधवार शाम लोग भड़क गए। लोगों ने निर्माणाधीन इमारत के मालिक को राज मिस्त्री की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया और शव लघु सचिवालय के गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के एक मुलाजिम पर आरोप लगाया कि उसके प्रभाव की वजह से बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही। बाद में डीएसपी ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग शव उठाने को तैयार हुए।
विज्ञापन


मंगलवार शाम दादरी गेट चौक पर बन रही एक इमारत की दूसरी मंजिल से राज मिस्त्री कौंट गांव निवासी बलवान सिंह गिर गया। उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। शाम पांच बजे के करीब लोग बलवान सिंह के शव को लेकर लघु सचिवालय पहुंचे। सचिवालय के गेट के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि जैन पुलिस चौकी के एक अधिकारी की वजह से आरोपी इमारत मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। मृतक  के रिश्तेदार ईश्वर सिंह ने बताया कि बलवान सिंह की मौत बिल्डिंग मालिक की लापरवाही की वजह से हुई है। बिल्डिंग मालिक को जाली लगवाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन जाली नहीं लगवाई। मजदूर कई बार गिरते-गिरते बचे। जाली न लगवाने के कारण ही बलवान सिंह दूसरी मंजिल से गिर गया। यदि बिल्डिंग मालिक जाली लगवा देता तो यह हादसा नहीं होता। प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए डीएसपी चंद्रपाल बिश्नोई पहुंचे। डीएसपी ने लोगों को समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शव उठाने को तैयार हुए।

परिजनों के शिकायत देने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिस पुलिस अधिकारी पर परिजन आरोप लगा रहे हैं, उसकी जांच होगी। जांच के बाद जो निकलेगा, उसी अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रपाल बिश्रोई, डीएसपी, हेडक्वार्टर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें