भिवानी के नया बाजार में सेनेटरी स्टोर में रविवार रात आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
रविवार रात करीबन साढ़े 11 बजे नया बाजार क्षेत्र स्थित सिंगला पंप स्टोर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान में रखी सबमर्सिबल, पीवीसी पाइप, चक्की, मोटर, मोनो ब्लॉक आदि स्टॉक आग की भेंट चढ़ गए। दुकान मालिक मुकेश व कृष्ण ने बताया कि वे शनिवार रात सही सलामत दुकान बंद कर गए थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण दुकान बंद रहती है। रविवार रात साढ़े 11 बजे के लगभग पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर बताया कि दुकान में आग लगी हुई है। इस पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट की बताया जा रहा है। घटना की प्राथमिकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाना पुलिस को दर्ज कराई गई। फायर आफिसर शमशेर सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ये सामान हो गया राख
दुकान में रखी इलेक्ट्रिक मोटर, मोनो ब्लाक, सबमसिर्बल, वीवीसी पाइप, सेनेटरी सामान जल गया। मुकेश व कृष्ण ने बताया कि 10 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक की रेंज का सामान है। आइटमों की गिनती के बाद ही नुकसान का सही-सही आंकलन हो पाएगा। फिलहाल 70-75 लाख रुपये का नुकसान है।