फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष समिति चला रही जनसंपर्क अभियान, पुलिस प्रशासन ने की मॉक ड्रिल

Wed, 25 Jan 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
reservation
विज्ञापन
चरखी दादरी में जाट आरक्षण की सुगबुगाहट के बीच 29 फरवरी से जिले में शुरू हो रहे धरने को लेकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति का जनसंपर्क अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। समिति पदाधिकारियों ने चिड़िया खाप-25 के अंतर्गत आने वाले गांवों का दौरा कर धरने के लिए समर्थन मांगा, जिसे इनमें से कुछ गांवों ने स्पष्ट समर्थन देने की हामी तुरंत भर दी। वहीं, जिला पुलिस प्रशासन ने भी मंगलवार से अप्रिय घटना से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी। जिला पुलिस कप्तान के आदेशों पर तमाम थानों की फोर्स सहित आईआरबी कंपनी के जवानों ने बलिदान स्टेडियम में मॉक ड्रिल की। वहीं, शहर के प्रमुख लोगों की बैठक बुलाकर डीएसपी सुरेश हुड्डा ने जाट आंदोलन के दौरान आपसी सौहार्द व भाईचारा कायम रखने की अपील की। जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने दादरी शहर में ही शांतिपूर्वक धरना शुरू करने की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन


समिति के जिलाध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी ने बताया कि मंगलवार को सभी पदाधिकारियों ने गांव छिल्लर, मकड़ानी, मौड़ी, चिड़िया व बलकरा सहित अन्य गांवों का दौरा किया। इस दौरान यहां के ग्रामीणों ने धरने में समर्थन देने के अलावा 36 बिरादरी का आपसी भाईचारा कायम रखने का आश्वासन उन्हें दिया। राजकुमार हड़ौदी ने बताया कि समिति पदाधिकारियों ने फिलहाल दादरी शहर में ही धरना देने की प्लानिंग की है। इसके लिए दो स्थान चयनित किए गए हैं। इनमें से एक हुडा सेक्टर व दूसरा रेस्ट हाउस के समीप खाली पड़ी जगह है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को किसी एक जगह के लिए एसडीएम से मिलकर उन्हें अनुमति लेनी थी, लेकिन एसडीएम के किसी कार्य से बाहर होने के चलते यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। अब समिति पदाधिकारी बुधवार को इस संबंध में अनुमति लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे। उन्होंने धरने को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए वो शांतिपूर्वक ढंग से धरना देंगे और उन्हें विश्वास है कि क्षेत्र की 36 बिरादरी के लोग उनके धरने को समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए प्रशासन के संपर्क में भी प्रदर्शनकारी रहेंगे और क्षेत्र की सभी खाप पहले ही उनको समर्थन दे चुकी है। इधर, मंगलवार को डीएसपी सुरेश हुड्डा ने सिटी थाने में नगर पार्षदों की बैठ लेकर आरक्षण आंदोलन के दौरान शहर के लोगों से आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि आरक्षण के दौरान आपसी भाईचारा कायम रखना हर जिलेवासी का कर्तव्य बनता है। उनकी इस बात पर वाइस चेयरमैन दीपक उर्फ बबलू श्योराण, पार्षद रविंद्र गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सहमति जताई।

 एसपी ने जवानों को हिदायतें
शहर के बलिदान स्टेडियम में करीब डेढ़ सौ पुलिस कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल की। इस दौरान एसपी सुनील दलाल ने उनकी अगुवाई की और उन्हें अप्रिय घटनाओं से निपटने के टिप्स भी दिए। अभ्यास के दौरान सभी पुलिस जवान कंसिल्ड, बॉडी प्रोटेक्टर सहित अन्य सुरक्षा साधनों से लैस थे। एसपी सुनील दलाल ने पुलिस जवानों को उपद्रवियों को सब सिखाने व बेकाबू भीड़ पर नियंत्रण पाने के तौर-तरीके बताए। इस दौरान डीएसपी सुरेश हुड्डा, सिटी थाना प्रभारी हितेंद्र कुमार, सीआईए प्रभरी विक्रम सिंह, सदर एसआई गल्लाराम भी मौजूद थे।
विज्ञापन


हमारे पास पूरी पुलिस फोर्स है। अगर फिर भी जरूरत पड़ी तो फोर्स और बुला ली जाएगी। प्रशासन की अपील है कि आंदोलन के दौरान भाईचारा व सौहार्द कायम रखें। उप्रदव करने या सड़क व रेल मार्ग बाधित करने पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन

सुनील दलाल, एसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें