फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप चालक की लापरवाही से दो छात्राओं की मौत, दो घायल

Tue, 24 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी के बाढड़ा राजकीय स्कूल से छुट्टी के बाद अपने गांव कारीमोद आ रही चार छात्राएं चालक की संदिग्ध हालातों में चलती पिकअप से गिर गई। घटना में दो छात्राओं की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक छात्राओं के शव को दादरी के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं, घायल छात्राओं का उपचार बाढड़ा उपमंडल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक छात्राओं के परिजनों ने पिकअप चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पिकअप चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कारीमोद निवासी चार छात्राएं पूनम, बंटी, पूनम व अंजू बाढड़ा राजकीय स्कूल से छुट्टी के बाद अन्य छात्राओं सहित एक पिकअप में सवार होकर गांव लौट रही थी। बताया जा रहा है कि जब कारीमोद गांव का अड्डा आया तो इन छात्राओं ने पिकअप चालक को गाड़ी रोकने के लिए आवाज दी। परिजनों ने चालक पर आरोप लगाते हुए कहा कि चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय गति और बढ़ा दी। चालक की लापरवाही से संतुलन बिगड़ने से छात्राएं चलती गाड़ी से गिर गई। घटना में दसवीं कक्षा की छात्रा अंजू व नौंवी कक्षा की छात्रा पूनम की मौत हो गई जबकि नौंवी कक्षा की छात्रा बंटी व पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका अंजू के पिता राजेश के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया। बाढड़ा थाना प्रभारी सूरजभान ने बताया कि पिकअप पर टंपरेरी नंबर है। घटना के दौरान पिकअप में अन्य छात्राएं भी सवार थी। पुलिस ने मृतका अंजू के पिता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें